Friday, September 4, 2026

यहां बिजली रिपेयरिंग करते वक्त करंट लग जाने से एक युवक की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। एक व्यक्ति के घर में बिजली रिपेयरिंग करने के दौरान करंट लग जाने से एक युवक की मौत हो गई। घटना से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार जगतपुरा गली नम्बर 5 निवासी 30 वर्षीय जितेन्द्र कुमार पुत्र रामजनप्रसाद की चक्की है और वह बिजली रिपेयरिंग का काम भी करता है। बताया जाता है कि बुधवार प्रातः वह जगतपुरा गली नम्बर एक निवासी कोमिल प्रसाद पुत्र प्रीतम के घर बिजली रिपेयरिंग का काम करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक हुई घटना से वहां मौजूद लोगों में हड़कम्प मच गया। जानकारी मिलने पर जितेन्द्र के परिजन भी मौके पर आ पहुंचे और उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जितेन्द्र को मृत षोषित कर दिया। जितेन्द्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलनंे पर पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक जितेन्द्र के माता पिता, दो भाई, दो बहन हैं। कुछ समय पूर्व ही उसका विवाह हुआ था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.