Saturday, September 5, 2026

यहां बार में पार्टी करने गए युवकों को बाउंसरों ने जमकर पीटा। वीडियो वायरल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून। बार में पार्टी करने पहुंचे युवकों पर टूट पड़े बाउंसर। युवकों की मारपीट का मामल देहरादून की राजपुर रोड स्थित एक बार में सामने आया है।

बताया गया कि, शराब पीने के दौरान मामूली विवाद के बाद बार बाउंसरों ने युवकों की जमकर पिटाई कर डाली। एक युवक को सीढ़ियों से घसीटकर उस पर जमकर लात-घुसें बरसाए। वहीं माफी मांग रहे दूसरे युवक को बाउंसर ने मुंह पर थप्पड़ जड़ दिया। बाउंसरों की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ युवक एक बार में पार्टी करने के लिए गए थे। बार में पार्टी के दौरान युवकों और बाउंसरों के बीच विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि बाउंसरों ने युवकों की जमकर पिटाई कर दी। सीढ़ियों से घसीटते हुए एक युवक को नीचे गिराने के बाद बाउंसरों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

वहीं इस पूरे मामले में देहरादून एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि, शहर में किसी भी सूरत में गुडागर्दी बदर्शत नहीं की जाएगी। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि शहर का माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया जाएगा

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.