Friday, September 4, 2026

यहां बारिश के चलते प्रशासन ने घरों को खाली करने के दिये निर्देश

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शहर में भारी बारिश के चलते कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गयी है। जिसके चलते प्रशासन ने कल्याणी नदी के किनारे बसे लोगों को उनके घरों को खाली करने के निर्देश दिये हैं। गुरुवार और शुक्रवार को भारी बारिश से रुद्रपुर, किच्छा, गदरपुर, काशीपुर, बाजपुर सहित अनेक शहरों में जलभराव की स्थिति बन गयी है। जिला मुख्यालय रुद्रपुर में भी कई स्थानों पर बारिश का पानी जमा होने से सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं, कल्याणी नदी किनारे बसे लोगों के लिये नदी का पानी खतरा बन गया है। ऐसे में जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। शुक्रवार को भारी बारिश के बाद पुलिस की एक टीम ने जगतपुरा, मुखर्जीनगर, भूतबंगला, खेड़ा व कल्याणी नदी के किनारे बसे लोगों से खास अपील की है।

उन्होंने इन क्षेत्रों में बसे लोगों से उनके घरों को खाली करने के निर्देश दिये हैं। जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। साथ ही लोगों का कहना है कि प्रशासन की उदासीनता के चलते आज भी जलमग्न की स्थिति बन जाती है। साल 2021 में आई बाढ़ के बाद भी प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने कोई उपाय नहीं किया। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से सवाल किया कि आखिर वह सभी उनके घरों को खाली करके कहां जाएं?

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.