Friday, September 4, 2026

यहां बारातियों से भरी स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, चार की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हरिद्वार। मंगलौर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बारातियों से भरी एक स्कॉर्पियो के डिवाइडर से टकराकर पलटने से चार लोगों की जान चली गई, जबकि अन्य घायल अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। इस घटना ने बारात की खुशियों को मातम में बदल दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ मंगलौर विवेक कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाने और दुर्घटना की जानकारी परिजनों तक पहुंचाने के साथ अन्य जरूरी कार्यवाही शुरू की। यह हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ, जब मनीष पुत्र बृजेश की बारात मेरठ के इख्तियारपुर से रुड़की के चंद्रपुरी जा रही थी। बारातियों से भरी एक स्कॉर्पियो (नंबर UP 15 DD 3111) गुड़ मंडी के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और कई बार पलट गई। वाहन में करीब 10 लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सक्षम हॉस्पिटल मंगलौर और सिविल हॉस्पिटल रुड़की पहुंचाया गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.