Friday, September 4, 2026

यहां बाथरूम में नहा रही महिला का वीडियो बनाते युवक को दबोचा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रानीखेत की खड़ी बाजार में सुनार की दुकान में काम करने वाले बंगाली मूल के युवक ने क्षेत्र की महिला का अश्लील वीडियो बना डाला. जिसे लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. जब इसकी जानकारी महिला को मिली तो वह मानसिक तनाव में आ गई और उसने इस संबंध में रानीखेत थाने में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. वहीं पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 354सी व 354डी के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है.

रानीखेत के खड़ी बाजार में सुनार की दुकान में बंगाली मूल का युवक अयान पूले पुत्र वासुदेव पूले काम करता है. वह मूल निवासी धन्ताकारी दक्षिणपुर उगली वेस्ट बंगाल का रहने वाला है. पहाड़ों में अक्सर लोगों के घरों के बाथरुम घर से बाहर होते है. वहीं महिला के घर में भी बाथरुम सड़क के पास है. महिला अपने बाथरुम में नहाने के लिए गयी थी. तभी उस युवक ने महिला को नहाने जाते देखा तो कुछ देर बाद वह बाथरुम के पास पहुंच गया और बाथरुम के दरवाजे के निचले हिस्से से महिला की वीडियो बना डाला.

ऐसा करते क्षेत्र के लोगों ने उसे देख लिया. जब महिला को इस बात की जानकारी हुई तो वह मानसिक तनाव में आ गई. महिला ने तुरंत रानीखेत थाने में युवक की शिकायत कर तहरीर दी, जिसमें उसने बंगाली युवक पर उसका अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. थाना प्रभारी अशोक धनकड़ ने बताया कि महिला की तहरीर पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. वहीं आरोपी युवक अयान पूले को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है. वहीं मामले की विवेचना एसआई हेमा कार्की कर रहीं हैं.

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.