Friday, September 4, 2026

यहां बाघ ने रिटायर्ड टीचर को बनाया निवाला

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,कोटद्वार। नैनीडांडा ब्लॉक के सिमली गांव में बाघ ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक को निवाला बना दिया। घटना के वक्त 72 वर्षीय रणवीर सिंह गांव में अकेले थे। पत्नी बच्चों के पास देहरादून गई थी।

शिक्षक रणवीर सिंह रात को शौच करने के लिए घर से बाहर निकले थे। सुबह घर से करीब 50 मीटर दूर गदेरे में उनका अधखाया शव मिला। गांव कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग से सटा हुआ है। ग्रामीणों ने सुबह के समय घर से करीब 50 मीटर दूर गदेरे में उनका अधखाया शव देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी वन विभाग को दी। शव मिलने के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। बता दें कालागढ़ गांव टाइगर रिजर्व वन प्रभाग से सटा हुआ है। जिस कारण इलाके में बाघ का खतरा बना रहता है।

बता दें बीते गुरूवार कोटद्वार के रिखणीखाल ब्लॉक के राजस्व ग्राम डल्ला में खेत में काम कर रहे 70 साल के बुजुर्ग पर भी बाघ ने हमला कर दिया। जिसके बाद बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई थी ।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.