Friday, September 4, 2026

यहां बाघ ने महिला को बनाया अपना निवाला, शव हुआ बरामद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। ग्राम ढिकुली में लकड़ी लेने जंगल की ओर गई एक महिला पर घात लगाए बैठे बाघ ने हमला कर दिया और उसे घसीट कर जंगल की ओर ले गया। जैसे ही आसपास के लोगों को इसकी भनक लगी तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार कौशल्या देवी पत्नी लक्ष्मण सिंह रोज की तरह आज भी जंगल में लकड़ी लेने गई थी तभी अचानक बाघ ने उन पर हमला कर दिया और घसीट कर जंगल की ओर ले गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची एवं स्थानीय लोगों की मदद से महिला की खोजबीन शुरु की गई। गहरी खोजबीन के बाद महिला का शव बरामद कर लिया गया है।

उधर, स्थानीय लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा के इंतजाम करने एवं गश्त बढ़ाने की मांग की है। वन विभाग ने घटना के आसपास के क्षेत्र गश्त बढ़ा दी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.