Friday, September 4, 2026

यहां बाइक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंदा, 4 वर्षीय बच्ची की हुई दर्दनाक मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। सितारगंज में शनिवार को एन एच 125 स्कॉलर वैली स्कूल की ओर जाने वाले मोड पर सड़क पार कर मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने रौंद दिया। इस दुर्घटना में 4 वर्षीय बच्ची की ट्रैक्टर के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरे बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है साथ ही मोटरसाइकिल पर सवाल पति पत्नी की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। वही घायलों को 108 की मदद से सितारगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है जहां डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

4 वर्षीय बच्ची के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्यवाही की गई हैं। दुर्घटना के उपरांत मिली जानकारी के मुताबिक इकरार अहमद निवासी पटिया अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सितारगंज में एन एच 125 को पार कर रहे थे वही अचानक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी और दो बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया।

वही इस दुर्घटना में 4 वर्षीय बच्ची अनबिया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 2 वर्षीय बच्चे समेत पति-पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां घायलों की हालत नाजुक देखते हुए तीनों घायलों को डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

वही 4 वर्षीय बच्ची के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही सितारगंज पुलिस इस दुर्घटना की जांच में जुट गई हैं। फिलहाल इस दुर्घटना के उपरांत मृतक बच्ची के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने एक पल में एक परिवार की बेटी को छीन लिया जबकि दुर्घटना में गंभीर घायल पूरा परिवार जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.