Friday, September 4, 2026

यहां बाइक के ऊपर गिरी चट्टान, बाइक सवार दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। भारी बरसात के चलते हैं पहाड़ों पर हद से हो रहे हो बाबा केदार के दर्शन करके लौट रहे युवकों की बाइक के ऊपर चट्टान गिर गई। इस हादसे में तेलंगाना हैदराबाद के दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। इन युवकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी जा रही है।

चमोली। गौचर के नजदीक चटवापीपल के नजदीक चट्टान गिरने से एक मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। मोटरसाइकिल में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक की लहर है। पहाड़ों पर भारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है।

पुलिस कंट्रोल रूम के मुताबिक बदरीनाथ धाम यात्रा से वापस जाते समय कर्णप्रयाग गौचर के मध्य चटवापीपल के निकट पहाड़ी से चट्टान गिर गयी। चट्टान के बोल्डर की चपेट में बुलेट मोटरसाइकिल सवार आ गए। बाइक संख्या UK 14TA 7060 में सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में निर्मल शाही पुत्र रामकृष्ण उम्र 36 वर्ष निवासी हैदराबाद है। दूसरे शख्स सत्य नारायण उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी थाना पद्मा राव नगर जिला हैदराबाद (तेलंगाना) की चट्टान के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना पाकर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। दोनों शव निकालकर पंचनामा हेतु मोर्चरी कर्णप्रयाग लाए गए हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.