Friday, September 4, 2026

यहां बस हादसे में मासूम समेत 4 की मौत,कई घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भीमताल में आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रही रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई, जबकि 24 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा। स्थानीय निवासियों, एसडीआरएफ, पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से सभी घायल यात्रियों को राहत दिलाई गई और उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया।

इस हादसे में मृतकों में एक बच्चा, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। मृतकों की पहचान की जा रही है, जबकि घायलों को बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस और राहत टीमों द्वारा सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं ताकि घायलों को समय पर इलाज मिल सके और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है, और प्रशासन यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रखने के लिए काम कर रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.