Friday, September 4, 2026

यहां बस हादसे में बच्ची समेत 4 की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखण्ड के नैनीताल से लौट रही पर्यटकों की बस कालाढूंगी रोड में घटगड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, जिसमें सवार एक बच्ची, एक पुरुष समेत दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रैस्क्यू के लिए एस.डी.आर.एफ., दमकल विभाग और नैनीताल के एस.एस.पी.समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और 32 में से 25 से अधिक लोगों को अबतक रैस्क्यू कर लिया गया है।

नैनीताल के आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिली की नैनीताल से कालाढूंगी को जा रही एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। इसकी सूचना तत्काल एस.डी.आर.एफ., दमकल विभाग और नैनीताल पुलिस को दी गई। बस में 30 से 33 लोग सवार होने की आशंका बताई गई। आपदा प्रबंधन समेत सभी राहत टीमों को घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना किया गया।

घटनास्थल पर पहुँचकर टीम को जानकारी मिली कि बस में 32 लोग सवार थे जो हरयाणा के हिसार से नैनीताल घूमने आये थे। ये लोग स्कूल के शिक्षक थे, जो स्कूल बस में सवार होकर आए थे। लौटते समय बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। रैस्क्यू टीमों ने दुर्घटनाग्रस्त बस से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। खबर लिखे जाने तक बस में सवार 25 से अधिक लोगों को घायलावस्था में रैस्क्यू कर उपचार के लिए भेजा गया। घटना में एक लड़की, एक पुरुष और दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया है। मौके पर रैस्क्यू कार्य जारी है। एस.एस.पी.प्रह्लाद सिंह मीणा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जवानों का हौसला बढ़ाया।

अभी तक नैनीताल पुलिस रेस्क्यू टीम द्वारा 20 लोगों को दुर्घटनास्थल से रेस्क्यू कर एंबुलेंस के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भेजा गया है। जिनका विवरण निम्नवत है:–

सोनाली पुत्री सुभाष उम्र 23 वर्ष हिसार नौली कलर हरियाणा

2- पूजा पुत्री लिलू राम उम्र 26

3- मोनिका पत्नी प्रवीन उम्र 31 वर्ष

4- मुस्कान पुत्री सुभाष उम्र 21 वर्ष

5- कमलप्रित कौर उम्र 13 वर्ष

6- इशिता उम्र 5 वर्ष

7- विनीता उम्र 28 वर्ष

8- सोनिया उम्र 26 वर्ष

9- अमरजीत उम्र 31 वर्ष

10- रोमिला उम्र 59 वर्ष

11- गोठान सिंह उम्र 34 वर्ष

12- प्रियंका उम्र 32 वर्ष

13- सुनीता उम्र 34 वर्ष

14- अभिषेक पुत्र निलू राम उम्र 23 वर्ष

15- शिवेंद्र कौर उम्र 40 वर्ष

16- कपिल पुत्र उम्र 36 वर्ष

17- अंकित पुत्र विनोद कुमार उम्र 14 वर्ष

18- उर्मिला उम्र 35 वर्ष

19- रोगन पुत्र धर्म सिंह उम्र 33 वर्ष

20- करीना पुत्र प्रेम कुमार उम्र 23 वर्ष

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.