Friday, September 4, 2026

यहां बस पुल से नीचे गिर गई, दो दर्जन लोगों को चोटें आई

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हरिद्वार देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरकीपैड़ी के पास दीनदयाल पार्किंग में देहरादून से आ रही एक बस पुल से नीचे गिर गई।बस गिरने से करीब दो दर्जन लोगों को चोटें आई हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यूपी रोडवेज की मुरादाबाद डीपो की बस देहरादून से मुरादाबाद जा रही थी। अचानक बस के गिरने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। किसी बड़े नुकसान की अभी कोई सूचना नहीं है।बस कैसे नीचे गिरी इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.