Friday, September 4, 2026

यहां बस ने टैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, बाप – बेटे की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर ज्वालापुर में टूरिस्ट बस ने एक ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली पलटने से पिता और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है साथ ही बस को कब्जे में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे रुड़की की ओर से मनसब (50) पुत्र महबूब और अदनान (19) पुत्र मनसब निवासी इब्राहिमपुर ट्रैक्टर ट्राली में चेरी लेकर ज्वालापुर की ओर आ रहे थे। उनके ट्रैक्टर के पीछे पश्चिम बंगाल की एक टूरिस्ट बस भी तेज रफ्तार से आ रही थी।

जुर्स कंट्री के पास पहुंचते ही बस ने पीछे से ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर ट्राली तुरंत पलट गई और उसमें सवार पिता और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। लेकिन अस्पताल जाने तक दोनों दम तोड़ चुके थे।

बस और ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.