Saturday, September 5, 2026

यहां बस खाई में गिरी, 24 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, बचाव कार्य जारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है अभी कुछ समय पहले उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक यात्री बस वाहन गिरने की सूचना हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, वन, फायर, आपदा प्रबंधन क्यूआरटी व राजस्व विभाग की टीम घटना स्थल को रवाना हो गई है।

खबरों के अनुसार या घटना अभी कुछ समय पहले की बताई जाती है घटना के बाद गंगनानी व हरसिल सहित अन्य जगहों से मेडिकल टीम और एंबुलेंस को भी स्थल के लिए भेजी गई है।

घटनास्थल से 24 लोगों को सुरक्षित निकाल लिए जाने की सूचना है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने रेस्क्यू टीमो को तेजी से रेस्क्यू अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों को अलर्ट किया गया है

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.