Friday, September 4, 2026

यहां बस को ओवरटेक करना पड़ा भारी, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लटकी, मची चीख-पुकार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। कालाढूंगी में एक बस दुघर्टनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि, उससे आगे चल रही बस को ओवरटेक करने के चक्कर में 20 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लटक गई।

बस के लटकते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि, एक निजी बस संख्या UK04PA0124 नैनीताल से रामनगर आ रही थी। गैबुआ में आगे चल रही बस को ओवरटेक करते समय चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से नीचे लटक गई।

यात्रियों का आरोप है कि, बस चालक की तेज गति और लापरवाही से यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि, बस पलटी नहीं, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बैलपड़ाव पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक और परिचालक से पूछताछ शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.