भोंपूराम खबरी। हल्द्वानी के बेलबाबा मदिंर के पास आज सुबह हरियाणा रोडवेज की बस ने एक हथिनी को मारी टक्कर। घटना में हथिनी गंभीर रूप से हुई थी घायल। सुबह से चल रहा था घायल हथिनी का उपचार “डॉक्टर की टीम के द्वारा किया जा रहा था उपचार ।
वही बीती शाम लगभग 5:00 बजे इलाज के दौरान हथिनी ने तोड़ा दम, वन विभाग की टीम ने नियम अनुसार आगे की कार्रवाई की शुरू। इधर एसडीओ तराई केंद्रीय शशि देव ने बताया वन विभाग के डॉक्टरों की टीम ने हथिनी को बचाने का हर संभव प्रयास किया उसको अंदरूनी चोट लगी थी लेकिन हथिनी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।




