Saturday, September 5, 2026

यहां बंद मील में चौकीदार की करंट लगने से हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। किच्छा कोतवाली क्षेत्र में बंद मील में चौकीदार की करंट लगने से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद उसके साथियों से जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसकी मौत करंट लगने से होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक यूपी के जिला बरेली के थाना बहेड़ी क्षेत्र निवासी 54 वर्षीय

गंगा राम पुत्र हीरा लाल किच्छा कोतवाली क्षेत्र एक मील में चौकीदारी का काम करता था। गुरुवार को उसे करंट लग गया। बताया जा रहा है कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना उसके साथी ने काफी देर बाद परिजनों को दी। सूचना मिलने पर पर परिवार के लोग पहुंचे। बाद में सूचना पर किच्छा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां मौजूद अन्य लोगों से जानकारी ली। जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। मृतक के भाई मान सिंह के मुताबिक वह पांच भाईयों में तीसरे नंबर था। मृतक 6 माह से काम कर रहे थे। पुलिस का कहना था कि मौत का सही कारण जानने को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.