Saturday, September 5, 2026

यहां फ्लाइओवर पर कांस्टेबल का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में सप्तऋषि फ्लाई ओवर पर संदिग्ध हालात में कांस्टेबल का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत की वजह साफ हो पाएगी। मृतक कांस्टेबल देहरादून में तैनात था।

पुलिस के अनुसार, देहरादून में तैनात कांस्टेबल कैलाश भट्ट 18 अगस्त को गैरसैंण हुए विधानसभा सत्र में ड्यूटी के लिए गया था। मगर वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। इसको लेकर कांस्टबेल की गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी।

रविवार की देर रात सप्तऋषि फ्लाईओवर पर कांस्टेबल का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। पास में ही उसकी कार भी खड़ी थी।
गाड़ी के अंदर वर्दी और अन्य सामान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.