Saturday, September 5, 2026

यहां फोन चलाने से मना करने पर 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या, प्रिंसिपल और वार्डन के खिलाफ केस दर्ज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। अरुणाचल प्रदेश में 15 वर्षीय एक किशोर के द्वार आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। दरअसल, घटना से एक दिन पहले किशोर को स्कूल परिसर में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के लिए स्कूल छोड़ने को कहा गया था। स्कूल परिसर में फोन का इस्तेमाल करना नियम के खिलाफ है। एक अधिकारी ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी।

परिजनों ने दर्ज कराया केस

पुलिस अधीक्षक राइक काम्सी ने बताया कि सोमवार को अंजॉ जिले के अमलियांग में स्कूल के पास लोहित नदी के किनारे एक पेड़ से छात्र चिरांग क्री का शव लटका मिला। उन्होंने बताया कि किशोर कक्षा 10वीं का छात्र था। इस घटना को “बहुत दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए विद्यालय के प्रिंसिपल टी. एम. साथियान ने कहा कि मामला सुलझा लिया गया था और चिरांग को पढ़ायी जारी रखने की अनुमति दे दी गई थी, लेकिन छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, यह पता नहीं। वहीं लड़के के परिवार ने प्रिंसिपल और हॉस्टल वार्डन के खिलाफ हयूलियांग पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है और आत्महत्या के कारणों की जांच की मांग की।

हॉस्टल में रहता था छात्र

पुलिस ने कहा कि चिरांग स्कूल के छात्रावास में रहता था और उसे संस्थान परिसर में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था, जो प्रतिबंधित है। पुलिस ने बताया कि इसके बाद स्कूल प्रशासन ने उसके पिता से अपने बच्चे को संस्थान से निकाल लेने को कहा। 23 जून को प्रबंधन के साथ एक बैठक में उसके पिता भी मौजूद थे, इस दौरान चिरांग ने स्कूल से अनुरोध किया कि उसे वहां पढ़ाई जारी रखने की अनुमति दी जाए। आगे की चर्चा के बाद उसे स्कूल में पढ़ने की अनुमति दे दी गई। पुलिस ने बताया कि हालांकि, 23 जून की दोपहर चिरांग के चाचा स्कूल गए, लेकिन वह वहां नहीं मिला। उसकी तलाश शुरू की गई और किशोर सोमवार को लोहित नदी के किनारे एक पेड़ से लटका हुआ मिला।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.