भोंपूराम खबरी। हरियाणा में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. देर रात आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई है. इसका केंद्र पानीपत रीजन बताया जा रहा है. बीते एक महीने में हरियाणा में यह भूकंप का दूसरा है.
इससे पहले 26 नवंबर को भी हरियाणा में भूकंप आया था, इस भूकंप का केंद्र सोनीपत था, लेकिन भूकंप की तीव्रता 3.0 ही थी. एनसीएस के मुताबिक, इन झटकों को सुबह चार बजे के आसपास महसूस किया गया था. इस भूकंप का केंद्र भी 5 किलोमीटर की गहराई में था।
भूकंप क्यों और कैसे आता है?
वैज्ञानिक रूप से समझने के लिए हमें पृथ्वी की संरचना को समझना होगा. पृथ्वी टैक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है. इसके नीचे तरल पदार्थ लावा है और इस पर टैक्टोनिक प्लेट्स तैरती रहती हैं. कई बार ये प्लेट्स आपस में टकरा जाती हैं. बार-बार टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्यादा दबाव पड़ने पर ये प्लेट्स टूटने लगती हैं. ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्ता खोजती है. जब इससे डिस्टर्बेस बनता है तो इसके बाद भूकंप आता है.




