Saturday, September 5, 2026

यहां फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने में मुक़दमा दर्ज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। अल्मोड़ा जिले में फर्जी प्रमाणपत्र के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने का एक और मामला सामने आया है, लेकिन इस बार हरियाणा निवासी युवती ज्वाइनिंग के लिए नहीं पहुंची। विभाग ने मामले की शिकायत हरियाणा पुलिस को की। हरियाणा पुलिस की रिपोर्ट पर कोतवाली अल्मोड़ा में आरोपी युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

डाक अधीक्षक अल्मोड़ा राजेश कुमार बिनवाल के मुताबिक आरोपी मोनू पुत्री राजबीर निवासी रामपुर जनौला गुरुग्राम हरियाणा ने भारत सरकार संचार मंत्रालय की विज्ञप्ति पर ऑनलाइन भर्ती के लिए आवेदन किया था। अगस्त 2022 में चयन के बाद आरोपी युवती को टिम्टा शाखा में डाकपाल पद पर कार्यभार संभालना था। इस बीच आरोपी के राज्य स्कूल परीक्षा बोर्ड (सेकेंडरी) और उच्चतर माध्यमिक परीक्षा बोर्ड चेन्नई के अंक पत्रों के भौतिक सत्यापन की जांच शुरू हुई। मामले की भनक लगने पर आरोपी युवती टिम्टा शाखा डाकघर में ज्वाइनिंग के लिए नहीं आई। इस बीच रिपोर्ट आई तो युवती के प्रमाणपत्र फर्जी निकले। डाक विभाग ने कार्रवाई करते हुए युवती के खिलाफ गुरुग्राम हरियाणा पुलिस में शिकायत की। हरियाणा पुलिस ने आख्या अल्मोड़ा भेजी। डाक अधीक्षक आरके बिनवाल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.