Friday, September 4, 2026

यहां फंदे से लटका मिला युवक का शव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,अल्मोड़ा।  पिछले कुछ दिनों से घर से लापता चल रहे एक युवक का संदिग्ध हालत में शव बरामद हुआ है। युवक का शव मंदिर के पास एक धर्मशाला में फंदे से लटका मिला। राजस्व पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसे जांच की दृष्टि से गोपनीय रखा गया है। युवक के शव मिलने के बाद उसके स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ताड़ीखेत विकासखंड के डढूली गांव निवासी विपिन तिवारी का 23 वर्षीय पुत्र दीक्षांत तिवारी 16 जून को बगैर घर में कुछ बताए निकल गया था। रात तक वह घर नहीं लौटा तो स्वजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने राजस्व चौकी नाफड़ में गुमशुदगी दर्ज कराई।

राजस्व उपनिरीक्षक संगीता नेगी ने बताया कि युवक तक पहुंचने के लिए उसका फोन सर्विलांस में लगाया गया था। साइबर सेल की टीम ने काल डिटेल के आधार पर उसके साथियों से बात की। दीक्षांत की अंतिम लोकेशन किसी गधेरे में एक मंदिर के आसपास मिली।

राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि लोकेशन के आधार पर उन्होंने युवक के स्वजनों को साथ लेकर गांव से लगे वन क्षेत्र में सभी गधेरों में खोजबीन की। दीक्षांत का शव गांव के ही निकट मंदिर के समीप बनी एक धर्मशाला में बल्ली पर रस्सी के फंदे से झूलता मिला।

युवक की शिनाख्त कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय ले जाया गया। चिकित्सक डा. नवीन बिष्ट के अनुसार युवक के गले में रस्सी का निशान बना है। बरामदगी से करीब 72 घंटे पहले उसकी मौत हो चुकी थी। बताया कि जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रख लैब में भेजा जाएगा। ताकि मौत के असल कारण पता लग सकें। अलबत्ता मौके से मिला सुसाइड नोट गोपनीय रख जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.