Friday, September 4, 2026

यहां प्रेमी-प्रेमिका ने की खुदकुशी, यहां युवक और किशोरी की मौत से शोक की लहर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हल्द्वानी में उस समय चरितार्थ हो गई, जब एक युवक और किशोरी के बीच पिछले लंबे समय से चल रहे प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया। यहां काठगोदाम क्षेत्र स्थित एक कारोबारी की कोठी के सर्वेट क्वार्टर में किशोरी का शव पंखे पर फंदे से लटका मिला। शुरुआती जांच में पता चला कि रविवार को मुखानी में जिस राजमिस्त्री विकास कुमार (25) की मौत हुई थी किशोरी उसकी प्रेमिका थी। उसकी मौत के बाद से वह मानसिक तनाव में थी। किशोरी का परिवार मूलरूप से – पीलीभीत जिले का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार किशोरी का परिवार शहर के एक बड़े व्यवसायी के घर की देखरेख करता है। सोमवार शाम सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। जांच शुरू करने पर पता चला कि रविवार को मुखानी के भगवानपुर मल्ला में किराये के कमरे में मृत मिले राजमिस्त्री विकास कुमार और किशोरी का पिछले करीब 8-9 माह से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े थे।

रविवार को विकास ने आखिरी बार कॉल पर किशोरी से बात की थी। कुछ देर बाद जब किशोरी को उसकी मौत का पता चला तब वह अवसाद में चली गई। 24 घंटे बाद ही उसने भी फांसी लगा ली। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। फिलहाल दोनों में से किसी भी पक्ष की तरफ से कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं मिली है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.