भोंपूराम खबरी,नैनीताल। आंगनबाडी केन्द्र वार्ड 5 भीमताल मे “पोषण माह का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य रूप से गर्भवती महिलाओं किशोरी और बालिकाओं को जानकारी दी गई। विशेष रूप में चिराग संस्था के सहयोग से मोबाइल वैन के द्वारा सभी की मुफ्त एनिमिया जाँच के साथ गर्भवती व माताओं की काउंसलिंग भी की गई। चिराग संस्था के विशेषज्ञों द्वारा किशोरी बालिकाओं की स्वास्थ्य सम्बन्धी जांच की गयी।

कार्यक्रम का शुभारम्भ निर्वतमान चेयरमैन दीपक के द्वारा किया गया। साथ ही जिला पंचायत सदस्य अनिल चौतिया, पार्षद श्रीमती सुनीता पाण्डे उपस्थित रही। इसके साथ हो सुपरवाईजर श्रीमती बबली हुसैन, सुपरवाईजर श्रीमती हेमा, ब्लॉक कॉर्डिनेटर कैलाश चन्द्र के साथ आगनबाड़ी कार्यकर्ता गीतिका, सुनीता, अंकीता, निर्माता, उमा, रेखा, संगीता, गीता, आदि के साथ सहायिकाएं भी उपाधित रही।




