भोंपूराम खबरी। खटीमा रेंज के लालकोठी मझगंव मार्ग किनारे विद्युत लाइन दुरुस्त कर रहे कर्जा निगम टनकपुर के कर्मचारियों के पास अचनक बा आ गया, जिससे कर्मचारी मौके से भाग निकले, जबकि पोल पर चढ़ा एक कर्मी वहीं बैठ गया। करीब 15 मिनट तक ब पेल के नीचे गुर्राता रहा, जिससे पोल पर बैठे कर्मी की सांस अटकी रही। बाम के जाने के बाद कम नीचे उतरा। वहीं, सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने आसपास क्षेत्र में गश्त की, लेकिन उन्हें बाघ नजर नहीं आया। उन्हें बाघ के पदचिह्न मिले हैं। उन्होंने कर्मचारियों व आसपास के लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है
ऊर्जा निगम टनकपुर के अवर अभियंता नरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि नखाताल अनुभाग मझगांव बीट में लालकोठी से करीब डेढ़ किमी आगे मझगांव मार्ग पर हाथियों ने सोमवार रात 12 बजे 33 हजार केवि की लाइन तोड़ दी थी, जिससे टनकपुर, बनबसा क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। रात में ही कर्मचारियों को लइन दुरुस्त कराने के लिए भेजा गया, लेकिन कर्मचारियों को मौके पर हाथियों की मौजूदगी के संकेत मिले तो वे वापस लौट आए। इसके बाद मंगलवार सुबह कर्मी अरुण, प्रमोद राना, नफीस, राजू, प्रेम व इंदर मौके पर पहुंचे पोल पर अरुण पड़ा था।
जबकि अन्य कर्मों नीचे काम कर रहे थे तभी जंगल से गुर्राता हुआ बाघ वहां आ पहुंचा, जिससे नीचे काम कर रहे कर्मचारी अनुपपुल की ओर भाग निकले, जबकि पोल पर चढ़ा अरुण वहीं बैठ गया। बाघ करीब 15 मिनट तक पोल के नीचे खड़े होकर गुरांता रहा, जिससे पोल पर चढ़े अरुण की सांसें अटक गई बाघ के जाने के बाद अरुण नीचे उत्तरा ।
अवर अभियंता ने बताया कि अरुण व उसके साथियों का फोन आने के बाद उन्होंने एसडीओ टनकपुर मयंक भट्ट को सूचना दी एसडीओ ने इस वक्त खटीमा रेंज के प्रशिक्षु आइएफएस राहुल मिश्रा, एसडीओ संचिता वर्मा व वन क्षेत्रधिकारी महेश चंद्र जोशी को जानकारी दी। वहीं, वनधिकारियों के निर्देश पर वन दरोगा नित्यानंद भट्ट बनवी अधिकारी हिमांशु पंत, वन आरक्षी दीपा शाह, सुभाष चंद व विशेष राणा के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास क्षेत्र में गश्त की, लेकिन उन्हें बाघ कहीं नहीं दिखा। उन्हें मौके पर बाघ के पदचिन्ह मिले।
पिकनिक मनाने आए लोग भी बाघ की गर्जना सुनकर भागे
वन कर्मियों ने बताया कि जिस स्थान पर बाघ आया था उससे कुछ दूरी पर लोग परिवार समेत पिकनिक मनाने आए हुए थे, जो बाम की आवाज सुनकर भाग गए। वन कर्मियों ने उन्हें भविष्य में बच्चों के साथ जंगल में पिकनिक मनाते हुए दिखाई देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। वन कर्मियों ने लोगों से जंगलों में अनावश्यक नहीं जाने व सतर्कता बरतने की अपील की। साथ ही बाघ संभावित क्षेत्र में गश्त तेज कर दी। बाद में वन कर्मियों की मौजूदगी में ऊर्जा निगम के कर्मचारियो लाइन को दुरुस्त किया।
देशीफार्म में घर में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू खटीमा रेंज के देशीकाम निवासी प्रकाश चंद कापड़ी के घर में सोमवार रात दस बजे मगरमच्छ घुस गया, जिससे स्वजनों में अफरा-तफरी मच गई। साथ ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर वन बीट अधिकारी हिमांशु पंत गोविंद सिंह बिष्ट, सुभाष चंद, विशेष राणा, गोपाल राम रात में ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।




