Friday, September 4, 2026

यहां पेपर मिल फैक्ट्री में भीषण आग से करोड़ो का हुआ नुकसान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रुड़की के नारसन क्षेत्र स्थित झबरेड़ा रोड पर गंगोत्री पेपर मिल फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। इस आग में करीब एक करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है। आग इतनी भयावह थी कि करीब छह घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

गोदाम में भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही रुड़की से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि काबू पाया नहीं जा सका।

इस पर जिले से करीब नौ दमकल की गाड़ियां मौके पर बुल गई, जिसके बाद करीब छह घंटे की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.