Friday, September 4, 2026

यहां पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,लालकुआं। पेड़ से लटकता मिला युवक का शव मृतक की आईटीबीपी के जवान के रूप में हुई शिनाख्त। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर को गौला रेंज के वन कर्मियों ने हिरण बाबा मंदिर के पीछे गौला के जंगल में एक पेड़ की टहनी से लटकता हुआ एक युवक का शव देखा तो घटना की सूचना लालकुआं कोतवाली पुलिस को दी इसके बाद मौके पर पहुंचे लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी एवं अन्य पुलिस कर्मियों ने मृतक के संबंध में आसपास पूछताछ शुरू कर दी, तथा शव को नीचे उतारा, पूछताछ के दौरान मृतक की पहचान चंदन कुमार पुत्र किशन राम उम्र 26 वर्ष मूल निवासी गढ़ाई गंगोली पिथौरागढ़ जो कि आईटीबीपी में जवान के रूप में हुई है, पुलिस ने स्थानीय आईटीबीपी की बटालियन को घटना की सूचना दे दी है, वहीं कोतवाली पुलिस द्वारा घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.