Friday, September 4, 2026

यहां पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।  रामनगर क्षेत्र के ग्राम पूछड़ी इलाके में इसी गांव के रहने वाले एक युवक का शव पेड़ पर लटका देख इलाके में हड़कंप मच गया मौके से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी जिसके बाद कुछ लोगों द्वारा इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई, घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज नयाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी मौके पर मौजूद ग्रामीण से ली।

शव की शिनाख्त गौरव बोरा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम हनुमानगढ़ी पूछती के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वही मृतक के परिजनों का आरोप है कि गौरव ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों द्वारा लगाया जा रहे आरोपी की भी जांच की जा रही है जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.