Friday, September 4, 2026

यहां पुलिस हिरासत में संदिग्ध अवस्था में वृद्ध हुआ बेहोश,

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रुद्रपुर पुलिस के विरुद्ध उत्पीड़न का आरोप लगाकर उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजना वृद्ध को भारी पड़ गया। पीड़ित की पत्नी मंजीत कौर ने बताया कि दिनांक 23-24 फरवरी 2024 की रात्रि करीब 1 – 15 बजे रुद्रपुर पुलिस के एसआई मोहन जोशी द्वारा बिना किसी मुकदमे एवं वारंट के उनके पति गुरविंदर सिंह बाजवा को उनके घर से उठा लिया गया।

पूछने पर बताया गया कि इनके द्वारा की गई शिकायत पर बयान लेने है। पुलिस रात्रि में ही उनके पति को पुलिस चौकी ले गई जहां उन्हें डराया धमकाया गया और उनका उत्पीड़न किया गया है, वह पुलिस के उत्पीड़न से बेहोशी की हालत में है। पुलिस ने उनके साथ क्या किया है, पुलिस बता नही रही है। पुलिस द्वारा मेरे पति को जिला चिकित्सालय रुद्रपुर लाया गया जहां उसकी गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.