Saturday, September 5, 2026

यहां पुलिस ने होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का किया खुलासा, 13 युवतियों और12 युवकों को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून। पुलिस ने सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया है पटना के बिहटा थाना पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर 13 युवतियों के साथ 12 युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सभी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। फिलहाल पुलिस सभी को थाने में लाकर पूछताछ कर रही है।

छापेमारी की सूचना पर इलाके के लोग हैरत में पड़ गए और देह व्यापार का नाम सुनते ही दंग रह गए ।बताया जाता है कि बिहटा में थाना से महज कुछ ही दूरी पर देह व्यापार का कारोबार कई दिनों से चल रहा था. ग्राहकों से ऊंची रकम लेकर डिमांड के अनुसार लड़कियों को भेजा जाता था. बिहटा में यह कोई पहला मामला नहीं है. इसके पहले भी थाना से महज कुछ ही दूरी पर एक निजी होटल में देह व्यापार का कारोबार चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहटा थाना इलाके के समस्तु स्थान स्थित होटल में देह व्यापार चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान 13 युवतियों और 12 युवकों को देह व्यापार में लिप्त पाया गया। पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले गई। डीएसपी डॉ. अन्नू कुमारी ने बताया कि बिहटा नगर परिषद के अति विशिष्ट कालोनी समस्तु स्थान में स्थित होटल में छापेमारी में देह व्यापार के धंधे में लिप्त युवतियों और युवकों को पकड़कर थाने लाया गया है। होटल में गंदे काम के बारे में मिली गोपनीय सूचना की पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी गई थी।

पुलिस अधिकारियों ने इसी गोपनीय जानकारी के आधार पर बुधवार की दोपहर होटल में घेराबंदी कर छापेमारी की। होटल में करीब दो दर्जन से अधिक युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। इन लोगों के पास से पुलिस ने कंडोम समेत अन्‍य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। युवक-युवतियों की स्थितियां देख पुलिसकर्मी भी हैरान हो गए।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.