Saturday, September 5, 2026

यहां पुलिस ने हुक्काबाजी कर रहे हरियाणा के तीन युवकों को पकड़ा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। केदारनाथ धाम के पड़ाव फाटा में पुलिस ने सड़क किनारे हुक्काबाजी कर रहे हरियाणा के तीन युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने युवकों को आचरण की याद दिलाते हुए माफी मंगवाई। इसके साथ ही चालान किया और दोबारा ऐसा न करने की सख्त हिदायत देते हुए छोड़ दिया।

रुद्रप्रयाग पुलिस केदारनाथ धाम यात्रा की अवधि में ऑपरेशन मर्यादा चला रही है। न केवल केदारनाथ धाम बल्कि वहां तक पहुंचने के सड़क या पैदल मार्ग पर भी पुलिस की कड़ी नजर है। फाटा चौकी क्षेत्र में गश्त के दाैरान पुलिस ने रविवार सुबह तीन युवक जो सड़क किनारे बेफिक्र होकर हुक्के का सेवन कर रहे थे उन्हें पकड़ा। चौकी प्रभारी फाटा दिनेश सिंह सती के नेतृत्व में पुलिस ने उनका हुक्का जब्त किया और आग उन्हीं से बुझवाई। इस दाैरान युवकों ने दोबारा ऐसा न करने की बात पर भी हामी भरी।

ऑपरेशन मर्यादा के तहत केदारनाथ धाम परिसर के 50 मीटर की परिधि में सोशल मीडिया रील्स व वीडियोग्राफी करने वाले कुल 100 व्यक्तियों का चालान कर 25,500 रुपये का जुर्माना व धाम क्षेत्र में नशे का सेवन करने व हुड़दंग मचाने वाले कुल 66 व्यक्तियों का चालान कर 8,900 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.