Friday, September 4, 2026

यहां पुलिस ने बचाई 22 यात्रियों की जान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस कोटा वाली नदी में फस गई है जिसमें कुल 22 यात्री फंसे हुए हैं और वह नदी की तरफ झुकाव में है किसी भी समय एक बड़ा हादसा हो सकता है इस सूचना पर तत्काल चिड़िया पर पिकेट पर मौजूद पुलिसकर्मी थाना श्यामपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उक्त बस में से कुल 22 यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

और सभी यात्रियों को अन्य बस में बैठाकर अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया । बाद में उक्त बस को क्रेन की मदद से नदी से बाहर निकाला और बस को भी उसके गंतव्य के लिए रवाना किया गया । सभी यात्रियों ने और बस चालक और परिचालक ने पुलिस का दिया धन्यवाद ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.