भोंपूराम खबरी। प्रदेश में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, नदियां पूरे शबाब पर है, तो शहरी क्षेत्रों का बुरा हाल हो गया। । फोटो में सड़कें नदियों की तरह उफनाई हुई है तो मकान एक मंजिल तक दूब चुके हैं। बताया जा रहा कि पास में ही मौजूद नदी में बाढ आने से ऐसी स्थिति खड़ी हुई है। प्रशासन जल निकासी के लिए जुटा हुआ है।
जनपद के कई अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे ही हालात बताए जा रहे। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने के साथ ही नदियों से दूर रहने का आहवान किया है।




