Sunday, September 6, 2026

यहां पहाड़ी से पत्थर गिरने से तीन यात्रियों की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रप्रयाग। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि आपदा कन्ट्रोल रूम को सुबह 7.30 बजे के करीब सूचना प्राप्त हुई कि केदारनाथ यात्रा मार्ग चीरबासा के पास पहाड़ी से मिट्टी व भारी पत्थर आने से कुछ यात्रियों की मलवे में दबने की सूचना है।

यह सूचना मिलते ही यात्रा मार्ग में तैनात सुरक्षा कर्मी जिसमें एन.डी.आर एफ, डीडीआर,वाईएम.एफ प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में लगी। रेस्क्यू टीम ने मलवे से तीन व्यक्तियों को निकाल लिया गया है जो मृतक पाये गये तथा एक घायल व्यक्ति को निकालकर उसका प्राथमिक उपचार कर घायल व्यक्ति को केदारनाथ यात्रा मार्ग में बने अस्थाई अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

वहीं एन.डी.आर एफ, डीडीआर,वाईएम.एफ प्रशासन की टीम मौके पर राहत और बचाव में लगी हुई है अन्य यात्रियों की खोज में और प्रशासन का सर्च अभियान जारी है। वही अभी मृतक तीनों व्यक्तियों के बारे में जानकारी की जा रही है कि वह किस प्रदेश और स्थान से केदार धाम की यात्रा के लिए आए थे।हालात नियंत्रण में है और यात्रा का रूट थोड़ा सा तब्दील कर दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.