Friday, September 4, 2026

यहां पर पलटी मैक्स, दो की मौत, तीन गंभीर घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में एक सड़क दुर्घटना में  2 लोगों की मौत और 3 लोग घायल हो गए। उत्तराखंड के कोटद्वार के रिखणीखाल ब्लॉक के बसड़ा मोटर मार्ग पर मैक्स सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच लोग बड़ाई गांव से क्रिकेट मैच जीतकर लौट रहे थे। बैरुखाल बैंड के पास सड़क पर गिरे पत्थर से बचने के प्रयास में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर ऊपर से नीचे सड़क की और गिर गई। ग्रामीणों ने 108 से घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.