Saturday, September 5, 2026

यहां पत्नी की हत्या कर पति ने कर ली आत्महत्या

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून। पत्नी की हत्या कर भागे एक व्यक्ति का शव लक्सर रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। माना जा रहा है की व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर जान दी है।

एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि चकशाह नगर में ज्ञानप्रकाश निवासी लखीमपुर खीरी अपनी पत्नी राम बेटी के साथ किराये पर रहता था। पास में ही उनके रिश्तेदार भी रहते हैं।

ज्ञानप्रकाश उर्फ ज्ञानी का शव बृहस्पतिवार दोपहर को लक्सर में रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। शव को देखकर लग रहा था कि उसने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दी है। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। लक्सर पुलिस ने सूचना लखीमपुर खीरी में ज्ञानी के परिजनों को दी। तब दून में किराये के घर में पत्नी और लक्सर में रेलवे ट्रैक पर पति का शव पड़ा मिला पता चला कि ज्ञानी की पत्नी रामबेटी उसके साथ नहीं है। इसकी सूचना पर नेहरू कॉलोनी पुलिस देहरादून स्थित उसके घर पहुंची। यहां पर कमरा बंद था। पुलिस में खोलकर देखा तो अंदर रामबेटी बेसुध पड़ी थीं। उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

ज्ञानी के फूफा बलराम सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। माना जा रहा है, ज्ञानी ने बृहस्पतिवार सुबह पत्नी को गला घटकर मार डाला और फिर लक्सर जाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों में अकसर झगड़े होते रहते थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.