Friday, September 4, 2026

यहां पति-पत्नी चला रहे थे अवैध मदरसा, महिला संचालिका गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। ऊधमसिंहनगर के सिरौलीकला में चल रहे अवैध मदरसे पर पुलिस ने सख्ती सेकार्रवाई की है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मदरसे से 24 बच्चों को मुक्त करते हुए संचालिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मदरसे का आरोपी संचालन फरार बताए जा रहा है।

पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि वह फोर्स के साथ वार्ड 18 चारबीघा बाबू गोटिया सिरौलीकलां मे बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कर रहे थे। इस दौरान स्थानीय व्यक्तियों ने बताया कि वार्ड में इरसाद के घर पर अवैध रुप से एक मदरसा बिना अनुमति के संचालित हो रहा है। मदरसे का मुख्य संचालक इरसाद और इसकी पत्नी खातून बेगम थे। इन लोगों ने 22 नाबालिग बच्चियों और 2 नाबालिग बच्चों को अंधेरे कमरे मे बंद कर रखा था। यह लोग उनका शोषण करते हैं। बच्चों को घरों से पढ़ाई के नाम पर लाकर उनका शोषण कर उनसे सारे काम करवा रहे हैं ।

भट्ट ने बताया कि पुलिस ने सीडब्लूसी की ब्यूमा जैन व प्रेम लता सिंह को फोन कर मौके पर बुलाया और इन लोगों द्वारा बच्चों की काउसिलिंग के लिए चाइल्ड हैल्प लाइन सदस्य सुनील कुमार निवासी गौतम नगर माधन चौड थाना रामनगर जिला नैनीताल, दीपा मेहरा निवासी दिनेशपुर रोड चाडीपुर रुद्रपुर व रेखा अधिकारी निवासी पंतनगर को बुलाया और काउसिलिंग करवाई गई।

इस दौरान सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी चन्द्रप्रकाश रावत व प्रभारी एन्टी हयूमन टास्क फोर्स की बसन्ती आर्य मौके पर रहे। बच्चों की काउसिलिंग कर उन्हें उनके परिजनो को मौके पर बुलाकर सुपुर्द किया गया। थाने में आरोपी इरसाद व उसकी पत्नी खातून बेगम के विरूद्ध धारा 491/342/ 370(5) व 75/82/87 किशोर न्याय अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अवैध मदरसे को सीज करने के लिए रिपोर्ट उपजिला मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजी गई है।

भट्ट ने बताया कि मौके से आरोपी खातून बेगम पत्नी इरशाद निवासी हरेरपुर हसन थाना जहांनाबाद जिला पीलीभीत हाल निवासी चारबीघा सिरौलीकला को गिरफ्तार किया गया जबकि इरसाद की तलाश की जा रही है

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.