Friday, September 4, 2026

यहां पति ने पत्नी और सास को मारी गोली, फिर खुद भी कर ली आत्महत्या

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। घटना रात करीब आठ बजे टिहरी विस्थापित कॉलोनी की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

हरिद्वार में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में उसने खुद भी मौत को गले लगा लिया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एसपी क्राइम पंकज गैरोला मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब आठ बजे टिहरी विस्थापित कॉलोनी की है। परिवार दिल्ली का रहने वाला है। युवक कल ही यहां आया था। एसपी सिटी ने बताया कि परिजनों को जानकारी दे दी गई है। उनके पहुंचने पर ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.