Saturday, September 5, 2026

यहां पटरी में युवक का कमर से कटा हुआ शव बरामद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। लालकुआं और आईओसी डिपो के बीच रेल पटरी में युवक का कमर से कटा हुआ शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

कोतवाली और जीआरपी पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया रेलगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत होने का अंदेशा जताया गया है। जानकारी के अनुसार नगर से लगभग एक किमी दूर आईओसी डिपो के समीप रेल पटरी में लगभग 30 वर्षीय युवक का बीचों-बीच से कटा हुआ शव मिलने की सूचना पर लालकुआं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा और जीआरपी लालकुआं की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लिया तथा शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टिया रात्रि में गुजरने वाली रेलगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत होने का अंदेशा है। पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.