भोंपूराम खबरी। पुलिस ने अलीगंज रोड पर एक नकली सीमेन्ट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक व्यक्ति को ट्रक, एक कैन्टर, डेमेज सीमेन्ट के 1250 कट्टे सहित गिरफ्तार है।
आपको बतजा दें कि एसटीएफ कुमायूं के निरीक्षक एमपी सिंह ने कोतवाल काशीपुर मनोज रतूड़ी को सूचना दी कि मुखबिर से मिली है कि अलीगंज रोड पर पैराडाइज कालोनी के पास एक नकली सीमेन्ट बनान की फैक्ट्री चल रही है। जिस पर कोतवाल मनोज रतूड़ी चौकी प्रभारी टांडा उज्जैन मनोज जोशी, एसआई सन्तोष कुमार देवरानी व कंचन पडलिया के साथ मौके पहुंचे जहां पर एसटीएफ के निरीक्षक एमपी सिंह, एसआई केजी मठपाल, हे.कां. जगपाल सिंह, संजय कुमार, कुमार एवं अल्ट्राटेक के सीनियर मैनेजर संजय शर्मा मिले है ।
पश्चात पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची तो देखा कि पैराडाइज कालोनी की बगल मे एक बड़े से गोदाम के अन्दर सीमेन्ट की नकली फैक्ट्री चल रही है। गोदाम के परिसर में एक ट्रक व एक कैन्टर खड़ा है। ट्रक में मौजूद ट्रक ड्राईवर ने अपना नाम भूपेन्द्र पुत्र अखलेन्द्र कुमार निवासी ग्राम मुड़िया होलास, थाना बरखेड़ा, जिला पीलीभीत बताया। उसने बताया कि उसके ट्रक में अल्ट्राटेक कम्पनी के डेमेज सीमेन्ट के कुल 550 कट्टे लदे हुये है जिसे वह रुद्रपुर से लेकर आया है। कैन्टर चालक ने अपना नाम अनस पुत्र यामीन निवासी टांडा बादली, रामपुर बताया और उसने बताया कि वह भी रुद्रपुर से सीमेन्ट के करीब 350 कट्टे लाद कर लाया है। इस माल को मुझे दिल्ली लेकर जाना है ये माल मुझे ने लोड कराया था।




