Friday, September 4, 2026

यहां पंतनगर होम साइंस विभाग में कार्यरत कर्मी की संदिग्ध मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पंतनगर में कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में तबियत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस के मुताबिक 35 वर्षीय सुनील कुमार 35 पुत्र हरवंश निवासी पंतनगर टा कॉलोनी होम साइंस विभाग में कार्यरत थे। गुरुवार की शाम को उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें उपचार को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक सुनील को अचानक घबराहट हुई थी। मौत के सही कारणों के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के दो बेटे है। परिवार में कोहराम मच गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.