भोंपूराम खबरी,चंपावत। नाले में मैक्स वाहन बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी उप मौके पर पहुंचे। एक व्यक्ति को पुनः रैस्क्यू कर निकाला जा रहा है।
मौके पर एसडीआरएफ,पुलिस द्वारा रैस्क्यू कार्य जारी है ।उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में 4 घायलों को लाया गया है,जिनका इलाज चल रहा है। जिसमें एक महिला की मौत हो गई है। बताया जाता है कि मैक्स में 9 लोग सवार थे। पांच व्यक्तियों को निकाला गया है। अस्पताल में तीन महिला वी एक पुरुष का इलाज चल रहा है। जिलाधिकारी चंपावत घटनास्थल पर रवाना हो गए हैं।




