Friday, September 4, 2026

यहां नाले में एक-दूसरे से लिपटे हुये मिले युवक-युवती के शव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में राजधानी देहरादून एक युवक-युवती के शव आपस में लिपटी अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतक पूर्व फौजी बताया गया है, जबकि महिला कोठियों में खाना बनाने का काम करती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को राजधानी देहरादून के प्रेमनगर कोतवाली क्षेत्र में चाय बगान के दारू चौक की एक गंदे पानी के नाले में युवक-युवती के शव एक दूसरे से लिपटे हुए दिखे। नाले में पानी था, लेकिन ऊपर से ही दोनों के पानी में डूबे हुए चेहरे नजर आ रहे थे। सूचना मिलने पर पहुंची प्रेमनगर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस प्रथम दृष्टया दोनों की मौत को आत्महत्या मान रही है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि पुरुष अपने घर से सुबह के वक्त टहलने निकला था। मृतक पुरुष की पहचान भारतीय सेना से सेवानिवृत्त संदीप मोहन धस्माना निवासी अंबीवाला के रूप में और महिला की पहचान हेमलता निवासी पीतांबरपुर के रूप में हुई है। बताया गया है कि सुनील रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर से सैर के लिए निकला था।

इसके बाद जब वापस नहीं आया तो परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। तलाश में उसके मोबाइल की लोकेशन दारू चौक की आई तो सब वहां पहुंचे। वहां उसका शव एक महिला के साथ लिपटी हुई अवस्था में नाली में पड़ा हुआ मिला। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.