भोंपूराम खबरी,उत्तराखंड। घर के पास खेत में शौच के लिए गई एक नाबालिक पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार के हमले से नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे आसपास के लोगों द्वारा उपचार के लिए बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल का उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया ।




