Friday, September 4, 2026

यहां नाबालिग की शादी कराने के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। बहला फुसलाकर नाबालिग का विवाह कराने के मामले में ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस अब मामले में आरोपो की जांच कर रही है।
सोमवार की देर रात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट रुद्रपुर की प्रभारी इंस्पेक्टर जीतो कांबोज ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि चाइल्ड हेल्प लाइन रुद्रपुर की काउंसलर चांदनी ने उन्हें बताया कि काशीपुर में एक 16 साल की नाबालिग की शादी जबरन अग्रवाल सभा के पास रहने वाले बॉबी गुप्ता साथ शिव मंदिर में कर दी गई है। उन्हें यह सूचना खुद नाबालिग ने दी।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए वह ममता मेहरा, चालक हेड कांस्टेबल हरजिंदर सिंह के साथ काशीपुर पहुंची। जहां चाइल्ड हेल्प लाइन की केस वर्कर दीपा मेहरा से मिली। थाने से अतिरिक्त पुलिस बल लेकर नाबालिग लड़की के घर पहुंची। जहां से नाबालिग और उसकी मां को थाने में लाकर पूछताछ की। मौके पर सायराबानो सामाजिक जन कल्याण समिति की सचिव राजकौर भी मौजूद रही।

किशोरी व उसकी मां से संयुक्त पूछताछ के दौरान नाबालिग नवविवाहिता ने बताया कि मंसा देवी मंदिर वाली गली में नितिन कुमार की परचून की दुकान है। वह परचून की दुकान पर घर का सामान लेने अक्सर जाती थी। नितिन कुमार ने उसकी मां से उसकी शादी की बात की। लेकिन उसने मना कर दिया। क्योंकि वह अभी नाबालिग थी। लेकिन नितिन कुमार ने उसकी मां को बहला-फुसला कर जबरदस्ती उसकी मर्जी के खिलाफ राजकुमार गुप्ता के बेटे बॉबी गुप्ता से आठ अगस्त को शिव मंदिर में करवा दी।

शादी के कार्ड बॉबी गुप्ता के पिता राजकुमार गुप्ता ने छपवाये थे। एएचटीयू रुद्रपुर प्रभारी इंस्पेक्टर जीतो काम्बोज की तहरीर पर पुलिस ने बॉबी गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, नितिन कुमार व शादी करवाने वाले पंडित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.