Saturday, September 5, 2026

यहां नहा रहे लोगो के पास आ धामका टस्कर हाथी, मची अफरातफरी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। कॉर्बेट पार्क से सटे रामनगर वनप्रभाग के अंतर्गत आने वाले कोसी बैराज के समीप नदी में एक टस्कर हाथी जंगल से निकलकर आबादी की तरफ शायद पानी की तलाश में पहुंच गया जिसको देख लोगों में अफरा तफरी मच गई।बता दें कि हाथी कोसी बैराज के नीचे नदी में शायद नहाने या पानी की प्यास बुझाने के लिए आया था और पास में ही सैकड़ो की तादात में लोग कोसी बैराज के नीचे नदी में नहा रहे थे।

हाथी को देख नहां रहे लोगों में भी अफरातफरी मच गई। इस दौरान कुछ शरारती तत्व बिल्कुल हाथी के पास वीडियो बनाने के लिए जाने लगे जिससे कोई बड़ी दुर्घटना होने हो सकती थी। जिसकी सूचना तुरंत ही आसपास से गुजर रहे लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने हाथी को आबादी की तरफ आने से रोकने के प्रयास किये, साथ ही नदी में नहा रहे लोगों को भी हाथी से दूर रहने की हिदायत दी। इसके बाद हाथी कोसी बैराज से नगर वन की तरफ आ गया,जिसके चलते सुरक्षा के मद्देनजर वनकर्मियों द्वारा रामनगर हल्द्वानी मार्ग को कुछ देर के लिए रुकवा दिया कि हाथी रोड क्रॉस कर आराम से जा सके और कोई हानि भी ना हो, लेकिन हाथी अभी भी कोसी बैराज के पास ही जंगल के अंदर रुका हुआ है,कुछ घंटे बीत जाने के बाद भी जब हाथी रोड क्रॉस कर जंगल की तरफ नहीं गया तो वनकर्मियों द्वारा एक बार फिर से यातायात शुरू कर दिया गया है और वनकर्मी मौके पर मौजूद है। जैसे ही हाथी रोड क्रॉस करेगा सुरक्षा के मद्देनजर उस वक्त फिर से यातायात रुकवा कर हाथी को रोड क्रॉस करने दिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.