Saturday, September 5, 2026

यहां नहाते समय LIU का कांस्टेबल डूबा, लापता

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। कनखल थाना क्षेत्र में गंगा में नहाने के दौरान उत्तराखंड की अभिसूचना इकाई (एलआईयू) में तैनात एक आरक्षी के डूबने का मामला सामने आया है। जैसे ही सिपाही के डूबने की सूचना मिली, स्थानीय पुलिस ने तुरंत जल पुलिस की टीम को बुलाकर सर्च अभियान शुरू किया। देर शाम तक खोजबीन जारी रही, लेकिन सिपाही का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

मायापुर स्थित एलआईयू कार्यालय में तैनात कांस्टेबल त्रिपन सिंह नेगी, जो जौनसार भाबर क्षेत्र के कालसी के निवासी हैं, सोमवार दोपहर अपने एक परिचित के साथ कनखल के बैरागी कैंप के ठोकर नंबर दस पर स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान अचानक गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर त्रिपन सिंह डूब गए। यह देखकर उनके साथी ने तुरंत विभाग को इस हादसे की सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही एलआईयू इंस्पेक्टर नीरज यादव और कनखल थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जल पुलिस की टीमें बुलाई गईं और तत्काल सर्च अभियान शुरू किया गया। देर शाम तक कांस्टेबल का कोई सुराग नहीं मिल पाया। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि गंगा में सर्च अभियान जारी है और कांस्टेबल की तलाश के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.