Saturday, September 5, 2026

यहां नशे में धुत युवतियों ने खूब हंगामा कर वाहनों का तोड़ा शीशा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से मामला सामने आया है जहां नशे में धुत युवतियों ने खूब हंगामा किया. सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शे का शीशा तोड़ दिया. हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है पुलिस ने तीन महिलाओं के विरुद्ध प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है।

शहर के ताज मस्जिद , नई बस्ती, बनभूलपुरा निवासी मो. सलीम ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात पौने 12 बजे मोहल्ले में एक कार तेज रफ्तार आई और सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शे को टक्कर मार दी.कार सवार एक युवक व तीन युवतियां नशे में धुत थे. तीनों ने कार से उतरकर गालीगलौज शुरू कर दी.इसके बाद धमकी देकर चली गई. कुछ देर बाद युवतियों के साथ दो अन्य महिला महिलाएं भी आईं और हंगामा किया और एक युवती ने ई-रिक्शा के शीशे में हाथ मारकर तोड़ दिया बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया युवतियां नशे में थीं सभी के विरुद्ध प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है। .क्षेत्र के अन्य लोगों ने भी सामूहिक रूप से पुलिस को शिकायती पत्र सौंप महिलाओं पर आयेदिन माहौल खराब करने का आरोप लगाया है. महिलाओं का हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आसपास के लोग जब हंगामे का वीडियो बना रहे थे तब युवतियां वीडियो बनाने वालों से यह गाली गलौज कर रही थी फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है थाना प्रभारी नीरज भाकुनी का कहना है कि जल्द कार्रवाई की जाएगी।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.