Friday, September 4, 2026

यहां नशे में चूर भाजपा नेत्रियों ने किया हंगामा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। शुक्रवार रात्रि ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र में कार सवार अपने मित्रों के साथ शराब का सेवन कर रही दो भाजपा नेत्रियों ने स्थानीय निवासियों के एतराज पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया गया।

जिसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की । साथ ही थाने में दोनों के खिलाफ कार्रवाई को हंगामा किया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने दोनों भाजपा नेत्रियों को थाने लाकर उन्हें जमकर फटकार लगाते हुए भविष्य में इसका पुर्नावृति न करने की सख्त हिदायात देकर छोड़ दिया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि गत रात्रि ट्रांजिट कैम्प की एक कालोनी में सड़क किनारे कार खड़ी कर भाजपा की दो नेत्रियां जिनमें एक भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ पदाधिकारी तो वहीं दूसरी भाजपा की निवर्तमान पार्षद बताई जा रही है अपने मित्रों के साथ कार में शराब पी रही थीं। स्थानीय लोगों ने जब कालोनी के मार्ग पर उन्हें ऐसा करते देखा तो उन्होंने एतराज व्यक्त किया। जिस पर दोनों ेनेत्रियां लोगों से से उलझ गई और उन्हें धमकियां देने लगीं। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। नेत्रियों के इस व्यवहार को देखकर लोगों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दे दी। कालोनी के साथ ही क्षेत्र के दर्जनों लोग भी थाने आ पहुंचे और उन्होंने दोनों भाजपा नेत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस दोनों आरोपी भाजपा नेत्रियों को थाने ले आई जहां मामले की विस्तार से जानकारी ली गई। दोनों नेत्रियों से शराब की दुर्गन्ध आने पर पुलिस ने उन्हें जमकर फटकार लगाई । साथ ही भविष्य में इसकी पुर्नावृति न करने की सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया। रोषित लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से न सिर्फ भाजपा वरन प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नारी वंदन अभियान की छवि भी प्रभावित होती है। ऐसी नेत्रियों के खिलाफ पार्टी को भी स्पष्टीकरण लेने के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.