भोंपूराम खबरी। नैनीताल रोड में भीषण हादसे की खबर है। यहां देवोशीष होटल के पास नशेड़ी चालक ने कार दौड़ा दी। इससे कार मॉर्निंग वॉक कर रहे रोदते हुए कूड़े दान से टकरा गई। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार घायल बताए गए है। जबकि मरने वालों में दो राहगीर और एक कार सवार बताया जा रहा है। घटना सोमवार तड़के की बताई गई है। सीओ और कोतवाल ने मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। बहरहाल घटना के बारे में पूर्ण जानकारी जुटाई जा रही है।




